किराना दुकान से बरामद हुआ दो किलो गांजा, दो गिरफ्तार
मुफस्सिल पुलिस ने मिश्रवलिया में किराना दुकान से बरामद किया गांजा किराना दुकानदार के निशानदेही पर दिनारा में बरामद हुआ 67 किलो गांजा

बीआर दर्शन। बक्सर
पुलिस ने गुप्त सूचना पर भारी मात्रा में गांजा के साथ दो तस्कर को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के मिश्रवलिया गांव के एक किराना दुकानदार गांजा का कारोबार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस ने टीम गठित कर बताई हुई जगह पर छापेमारी करते हुए संजय कुमार प्रजापति के घर से 2 किलो गांजा बरामद किया। गांजा तस्कर संजय कुमार को गिरफ्तार कर पूछताछ किया तो उसने बताया कि रोहतास जिले के दिनारा थाना क्षेत्र के दिनारा गांव से गांजा की खरीद – बिक्री कर रहा है। उसके निशानदेही पर बक्सर पुलिस और रोहतास पुलिस ने संयुक्त रूप से छापेमारी करते हुए दिनारा गांव के शिवजी यादव के घर से 67 किलो गांजा और करीब छह लाख रुपए बरामद किया। गांजा की तस्करी में पुलिस ने शिवजी यादव को गिरफ्तार कर लिया। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि पुलिस ने गुप्त सूचना पर मुफस्सिल थाना क्षेत्र से 2 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। उसके निशानदेही पर छापामारी करते हुए रोहतास से 67 किलो गांजा के साथ शिवजी यादव को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार गाजा तस्कर को दिनारा पुलिस को सौंप दिया। बक्सर से गिरफ्तार तस्कर के खिलाफ मुफस्सिल थाना पुलिस अग्रेत्तर कार्रवाई कर रही है।