गंगा में डूब कर मरी वृद्ध महिला की हुई पहचान, परिजनों को सौंपा शव
पटना जिला के विक्रम थाना क्षेत्र की रहनेवाली थी महिला सतुआन पर्व पर गंगा स्नान के लिए पहुंची थी बक्सर

बीआर दर्शन | बक्सर
पिछले दिनाें रामरेखा घाट गंगा में कूद कर माैत काे गले लगाने वाली महिला की पहचान हाे गई। पुलिस ने मृतक महिला के शव काे उसके परिजनाें काे साैंप दिया। परिजन शव लेकर चले गए। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
टाउन थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि पटना जिला के विक्रम थाना क्षेत्र के सुंदरपुर गांव के स्व. जगेशवर साह की पत्नी रामझरी देवी थी। मृतका के पुत्र राजेन्द्र कुमार ने पुलिस काे बताया कि 14 अप्रैल काे उसकी मां सतुआन पर गंगा स्नान के नीयत से घर से निकली थी। भटकते हुए वह बक्सर आ गई थी। जहां पर स्नान करने के दाैरान 18 अप्रैल को उसकी डुबने से माैत हाे गई। लड़के ने बताया कि जब उसकी मां घर नहीं लाैटी ताे उनलाेगाें ने खाेजबीन शुरु कर दी थी। आसपास के गांव समेत रिश्तेदारी में भी खाेजबीन की गई थी। इसी दाैरान किसी ने बताया कि एक वृद्ध महिला की माैत बक्सर रामरेखा घाट पर गंगा में डुबने से हाे गई है। शुक्रवार काे खाेजते हुए परिजन बक्सर पहुंचे और रामरेखा घाट स्थित दुकानदाराें और पंडा काे अपनी मां का फाेटाे दिखा पूछताछ किया ताे माैत की जानकारी हासिल हुई। दुकानदाराें के बतानें पर परिजन टाउन थाना पहुंचे। टाउन थाना पुलिस के सहयाेग से परिजनाें काे पाेस्टमार्टम हाउस ले जाकर मृतक महिला की पहचान कराई गई। पुलिस ने कागजी कार्रवाई के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया। परिजन शव लेकर अपने गांव चले गए। मृतक के पुत्र ने बताया कि अक्सर उसकी मां घर से धार्मिक आयाेजनाें में हिस्सा लेने के लिए निकल जाती थी।