बिहार सेंट्रल स्कूल में नर्सरी से यूकेजी तक मुफ्त एडमिशन के साथ मिलेगा पाठ्य सामग्री

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के बाईपास रोड स्थित बिहार सेंट्रल स्कूल में नए शैक्षणिक सत्र 2027-28 के लिए नामांकन प्रक्रिया शुरू हो गई है। विद्यालय प्रबंधन की ओर से 17 नवंबर से नर्सरी से लेकर कक्षा नौवीं तक के विद्यार्थियों के लिए रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। नए सत्र में बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, बेहतर शैक्षणिक माहौल और उचित मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से विद्यालय प्रबंधन ने कई विशेष पहल की हैं। खास तौर पर शुरुआती कक्षाओं में पढ़ने वाले बच्चों और उनके अभिभावकों को राहत देने के लिए नर्सरी, एलकेजी और यूकेजी में नामांकन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। इसके साथ ही इन कक्षाओं के विद्यार्थियों को विद्यालय की ओर से किताबें और कॉपियां भी मुफ्त उपलब्ध कराई जाएंगी।

विद्यालय के सचिव सरोज सिंह ने बताया कि नए शैक्षणिक सत्र को लेकर 17 नवंबर से रजिस्ट्रेशन शुरू कर दिया गया है। विद्यालय प्रबंधन का प्रयास है कि बच्चों को शिक्षा के शुरुआती चरण से ही बेहतर वातावरण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षण व्यवस्था और सकारात्मक मार्गदर्शन मिले। इसी उद्देश्य से नर्सरी से यूकेजी तक नामांकन शुल्क नहीं लेने के साथ-साथ किताबें और कॉपियां भी निःशुल्क उपलब्ध कराने का निर्णय लिया गया है। उन्होंने कहा कि बच्चों की शिक्षा के शुरुआती वर्ष उनके भविष्य की नींव तैयार करते हैं। ऐसे में विद्यालय का प्रयास है कि अभिभावकों को राहत मिले और बच्चे बेहतर शैक्षणिक माहौल में अपनी पढ़ाई की शुरुआत कर सकें।

विद्यालय के वाइस प्रिंसिपल विनय ने बताया कि नए सत्र के लिए विद्यालय प्रबंधन की ओर से सभी आवश्यक तैयारियां पहले ही पूरी कर ली गई हैं। इस बार जूनियर कक्षाओं के विद्यार्थियों के साथ-साथ सीनियर कक्षाओं की शैक्षणिक जरूरतों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है। कक्षा एक और उससे ऊपर की कक्षाओं के लिए भी नामांकन प्रक्रिया शुरू है। सीनियर विद्यार्थियों को परीक्षा में बेहतर प्रदर्शन करने और विषयों की गहन समझ विकसित करने के उद्देश्य से गाइड बुक्स भी उपलब्ध कराई जाएंगी।

विद्यालय का मुख्य फोकस विद्यार्थियों को नियमित पाठ्यक्रम की पढ़ाई के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी तैयार करना है। विद्यालय प्रबंधन के अनुसार, बिहार सेंट्रल स्कूल के विद्यार्थी प्रत्येक वर्ष बोर्ड परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन करते रहे हैं। ।

विद्यालय प्रबंधन का कहना है कि नए शैक्षणिक सत्र में अनुभवी फैकल्टी, बेहतर शैक्षणिक सुविधाओं, अनुशासित वातावरण और आधुनिक शिक्षण दृष्टिकोण के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास पर विशेष जोर दिया जाएगा। बच्चों की शैक्षणिक क्षमता, आत्मविश्वास, प्रतिभा और प्रतिस्पर्धात्मक कौशल को विकसित करना विद्यालय की प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।




