CRIME

डाक पार्सल वाहन से 10 लाख का शराब बरामद, दो गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर

उत्पाद विभाग की टीम ने रविवार को वीर कुंवर सिंह सेतु पर वाहन जांच के दौरान बड़ी सफलता हाथ लगी। टीम ने डाक पार्सल वाहन की आड़ में हरियाणा निर्मित विदेशी शराब बरामद की। जांच के दौरान वाहन से 95 कार्टून में कुल 844.20 लीटर शराब बरामद हुई। इसकी कीमत करीब 10 लाख रुपये बताई गई है।

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि अवर निरीक्षक प्रिंस कुमार के नेतृत्व में टीम वाहन जांच कर रही थी। इसी दौरान निबंधन महिंद्रा पिकअप को संदिग्ध स्थिति में रोककर तलाशी ली गई। वाहन की जांच में रॉयल ग्रीन व्हिस्की की बड़ी खेप मिली।

बरामद शराब में 25 पेटी क्वार्टर, 30 पेटी हाफ और 40 पेटी फुल बोतल शामिल हैं। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने वाहन में सवार दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लुधियाना के कुमकुला थाना क्षेत्र निवासी गुरमीत सिंह के 25 वर्षीय पुत्र नवदीप सिंह और प्रदीप कुमार के 25 वर्षीय पुत्र इंदर कुमार के रूप में हुई है। पूछताछ में दोनों ने बताया कि शराब की खेप जालंधर से पूर्णिया ले जाई जा रही थी। उत्पाद विभाग ने शराब के साथ महिंद्रा पिकअप को भी जब्त कर लिया है। उत्पाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button