CRIME

19 वर्षीय युवक का खेत में मिला शव, हत्या की आशंका से सनसनी

 

बीआर दर्शन | बक्सर

इटाढ़ी थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव के बाधार में रविवार को नेटुआ बीर बाबा स्थान के समीप एक युवक का शव मिला। मृतक की पहचान इटाढ़ी निवासी स्व पारस चौधरी के पुत्र उपेन्द्र कुमार 19 वर्ष के रूप में हुई। वह शनिवार की शाम से लापता था। ग्रामीणों से सुबह करीब 11 बजे परिजनों को शव मिलने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। शव की पहचान उपेन्द्र के रूप में होने के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

मिली जानकारी के मुताबिक उपेन्द्र शनिवार को करीब चार बजे घर से निकला था। देर शाम तक वापस नहीं लौटा। इसके बाद परिवार के लोग उसकी तलाश में जुट गए थे। रविवार को उसका शव खेत में मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। शव की स्थिति देखकर उसके साथ मारपीट किए जाने की आशंका जताई जा रही है। पूरे शरीर पर मिट्टी लगी थी। इससे किसी अनहोनी की आशंका और गहरा गई। हालांकि युवक की मौत कैसे हुई, इसका स्पष्ट कारण अभी सामने नहीं आया है।

सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस घटना की जांच में जुट गई। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से तत्काल ऐसा कोई सुराग नहीं मिला, जिससे पुलिस को कोई मदद मिले। जांच में मदद के लिए चलंत फोरेंसिक टीम को भी बुलाया गया। सदर डीएसपी गौरव पांडेय ने बताया कि पूछताछ में परिजनों ने युवक के शनिवार शाम से लापता होने की जानकारी दी है। परिवार के लोगों ने अपने स्तर से उसकी तलाश की थी। रविवार को ग्रामीणों से शव मिलने की सूचना मिली, जिसके बाद वे मौके पर पहुंचे।

परिजन युवक की मौत को हत्या मान रहे हैं। हालांकि अभी तक किसी व्यक्ति के खिलाफ आरोप नहीं लगाया गया है। पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button