Accident

ट्रक के चपेट में आने से मैजिक वाहन चालक की मौत, सड़क जाम 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

एनएच 922 पर पड़री मोड़ के समीप सोमवार की शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में 45 वर्षीय मुकेश पांडेय की बालू लदे वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजन और ग्रामीण घटनास्थल पर पहुंच गए और आक्रोशित होकर एनएच 922 को जाम कर दिया। लोगों ने सड़क पर टायर जलाकर आवागमन पूरी तरह बाधित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस परिजनों को समझाने के प्रयास में जुट गई है। मृतक की पहचान साहोपारा गांव निवासी फूलचंद पांडेय के पुत्र मुकेश पांडेय के रूप में हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक शाम करीब 5:30 बजे उस समय हुआ, जब वह सड़क पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार बालू लदे वाहन ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। दुर्घटना इतनी भीषण थी कि उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

स्थानीय लोगों ने बताया कि मुकेश पांडेय छोटी टाटा मैजिक वैन चलाकर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह परिवार के एकमात्र कमाने वाले सदस्य थे। उनकी मौत के बाद दो पुत्रों और एक पुत्री के सिर से पिता का साया उठ गया, जबकि पत्नी का रो-रोकर बुरा हाल है। आर्थिक रूप से कमजोर इस परिवार के सामने अब रोजी-रोटी का भी गंभीर संकट खड़ा हो गया है। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button