Accident

करंट के चपेट में आने से सात वर्षीय बच्ची की मौत, ग्रामीणों में आक्रोश 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

राजपुर थाना क्षेत्र के मंगरांव गांव में रविवार को करंट के चपेट में आने से 7 वर्षीय बच्ची की मौत हो गई। मृतका मंगरांव गांव निवासी अजीत साह की पुत्री प्रीति कुमारी बताई जा रही है। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

मिली जानकारी के अनुसार परिवार के सभी सदस्य घर के रोजमर्रा के कामों में व्यस्त थे। इसी दौरान मासूम प्रीति खेलते-खेलते मकान की छत पर चली गई। छत के ऊपर से गुजर रहे हाई टेंशन तार की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से झुलस गई। आनन-फानन में परिजन और स्थानीय लोग बच्ची को इलाज के लिए पास के एक निजी क्लिनिक ले गए, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। घटना से उग्र ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ नारेबाजी करते हुए ईसापुर-खीरी मुख्य मार्ग को पूरी तरह से जाम कर दिया। ग्रामीणों का स्पष्ट आरोप है कि यह हादसा बिजली विभाग की लापरवाही का नतीजा है। मकान के ठीक ऊपर से गुजर रहे इस खतरनाक तार को हटाने या सुरक्षा के लिहाज से उस पर प्लास्टिक पाइप (कवर) लगाने के लिए विभाग को कई बार आवेदन दिया गया था, लेकिन अधिकारियों ने हर बार इसे अनसुना कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही घटना स्थल पर पहुंचे थानाध्यक्ष निवास कुमार एसआई सुभाष कुमार ने कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ग्रामीणों ने बिजली विभाग के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज करने की बात करते हुए जर्जर तार को बदलने एवं छत से गुजर रहे हाई टेंशन तार को हटाने के लिए लिखित आवेदन दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button