CRIME

बारात में आई नर्तकी के साथ सामुहिक दुष्कर्म, एक संदिग्ध से पूछताछ 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

राजपुर थाना क्षेत्र के रामपुर गांव में एक शादी समारोह में आर्केस्ट्रा आई 22 वर्षीय नर्तकी के साथ गांव के ही कुछ युवकों ने सामूहिक दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने पीड़िता को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार, रामपुर निवासी शिवपूजन राजभर के घर शुक्रवार की रात को बारात आई थी। जिसमें मनोरंजन के लिए नया भोजपुर क्षेत्र से वधू पक्ष के तरफ से नर्तकी को बुलाया गया था। देर रात तक चले कार्यक्रम के बाद जब नर्तकी वापस लौटने की तैयारी में थी, तभी गांव के कुछ युवकों ने उसे जबरन उठा लिया। नर्तकी का आरोप है कि युवकों ने उसे गांव से बाहर बधार में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया और अचेत अवस्था में वहीं छोड़कर फरार हो गए। शनिवार सुबह शौच के लिए निकले ग्रामीणों की नजर युवती पर पड़ी जिसकी सूचना पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने पीड़िता को प्राथमिक उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया। होश में आने के बाद पीड़िता ने पुलिस को घटना के बारे में जानकारी दी। पीड़िता ने गांव के कुछ युवकों द्वारा घटना को अंजाम देने की बात कही गई। पुलिस ने पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया। राजपुर थानाध्यक्ष निवास कुमार ने बताया की पीड़िता को मेडिकल जांच के लिए सदर अस्पताल भेजा गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध को हिरासत में लिया है। जिससे पूछताछ जारी है। जल्द ही घटना में शामिल सभी युवकों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button