CRIME

सड़क किनारे मरणासन्न स्थिति में जख्मी मिला यूपी का ई- रिक्शा चालक

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव के समीप मंगलवार सुबह सड़क किनारे जोनहरी के खेत में एक ई-रिक्शा चालक को हाथ-पैर बंधे और बेहोशी की हालत में पड़ा पाया गया। ई रिक्शा चालक गंभीर रूप से जख्मी था तथा गले में कपड़ा बांधा था। ग्रामीणों ने जब देखा तो इलाके में हड़कंप मच गया। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जख्मी को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया। ज़ख्मी की पहचान गुडू यादव (35 वर्ष), पिता विजय बहादुर यादव, निवासी बड़का खेत, थाना नरही के रूप में हुई है।

ज़ख्मी के परिजनों के मुताबिक गुडू यादव सोमवार की रात करीब 8 बजे आखिरी बार घर से फोन पर बात किए थे, जिसके बाद उनका कोई अता-पता नहीं चला। मंगलवार की सुबह जब ग्रामीण खेतों की ओर निकले, तो सड़क किनारे उन्हें एक युवक पड़ा दिखाई दिया। पास जाकर देखा तो गुडू के हाथ-पैर रस्सी से बंधे थे और शरीर पर चोट के निशान थे। वह बेहोश पड़े थे और उनके पास से मोबाइल, नकद पैसा और ई-रिक्शा गायब था।

पुलिस ने बताया कि घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, जहां उसकी स्थिति गंभीर बताई जा रही है। चोटों के कारण वह अभी बोलने में असमर्थ है। पुलिस ने मौके से कई अहम सुराग जुटाए हैं और पूरे मामले की गहन जांच शुरू कर दी है। प्राथमिक जांच में यह संभावना जताई जा रही है कि यह मामला लूटपाट का परिणाम हो सकता है, हालांकि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि कहीं इसमें किसी पुरानी रंजिश तो नहीं है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button