दहेज में बुलेट और दाे लाख नगदी के लिए विवाहिता काे घर से निकाला

बीआर दर्शन | बक्सर
दहेज में बुलेट बाइक और दाे लाख नगदी काे लेकर ससुराल वालाें ने विवाहिता काे मारपीट कर घर से निकाल दिया। मामले काे लेकर पीड़िता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद महिला थाना पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक औद्याैगिक थाना क्षेत्र के एक युवती की शादी वर्ष 2017 में कैमुर जिला के दुर्गावती थाना क्षेत्र के पीपराकर्णपुरा गांव के सतीश चंद्र तिपाठी के पुत्र कृष्णकांत त्रिपाठी उर्फ अनुज त्रिपाठी के साथ हुई थी। शादी के बाद से वह अपने परिजनाें के साथ वाराणसी में रहती थी। शादी के बाद से ही ससुराल वाले दहेज में दाे लाख नगदी और बुलेट बाइक के लिए प्रताड़ित करने लगे। दहेज की रकम और बाइक नहीं मिलने पर 9 अप्रैल 2023 काे राजघाट पुल से नीचे फेंक दिया। जख्मी विवाहिता का इलाज कराया गया। इसके बाद विवाहिता अपने मायके लाैट आई। मामले काे लेकर दाेनाें पक्षाें के बीच समझाैता के बाद विवाहिता दुबार ससुराल गई। दुबारा ससुराल जाने के बाद भी ससुराल वाले दहेज के लिए उसे प्रताड़ित करने लगे। दहेज की रकम नहीं मिलने पर ससुराल वालाें ने 8 सितम्बर 2024 काे पड़री चाैक पर छाेड़ कर भाग निकले। मामले काे लेकर कई बार समझाैता करने का प्रयास किया गया। समझाैता नहीं हाेने पर मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। महिला थानाध्यक्ष कनिष्का तिवारी ने बताया कि मामले की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।