स्टेशन पर चला मजिस्ट्रेट चेकिंग, 80 पकड़ाए, 38700 रुपए फाइन

बीआर दर्शन | बक्सर
दानापुर रेलखंड के स्थानीय स्टेशन पर मजिस्ट्रेट चेकिंग चला। चेकिंग के दौरान रेलवे के विभिन्न धाराओं में 80 लोगों को पकड़ा गया। पकड़े गए लोगों से करीब 38700 रुपए वसूला गया।



आरपीएफ इंस्पेक्टर कुंदन कुमार ने बताया कि वरीय अधिकारियों के निर्देश पर बुधवार को बक्सर स्टेशन पर मैजिस्ट्रेट कैंप कोर्ट के दौरान आरपीएफ बक्सर द्वारा महिला डब्बा तथा दिव्यांग डब्बा में सफर करने वाले के विरुद्ध साथ ही साथ अवैध ट्रेस पास(लाइन क्रॉस), नो पार्किंग में गाड़ी खड़ा करने वाले के विरुद्ध अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान रेलवे के विभिन्न धाराओं में 80 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया तथा न्यायालय में पेश किया गया। रेलवे कोर्ट द्वारा उपरोक्त सभी से कुल 38700/- रुपया जुर्माना वसूला गया। अचानक मजिस्ट्रेट चेकिंग अभियान देख स्टेशन पर हड़कंप मच गया। आरपीएफ इंस्पेक्टर ने बताया कि इस तरह जांच अभियान लगातार चलाया जाएगा।





