Accident

साइकिल और बाइक की टक्कर में वृद्ध की मौत, पति-पत्नी समेत तीन जख्मी 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

राजपुर थाना क्षेत्र के चौसा–मोहनिया मुख्य मार्ग पर रामपुर गांव के समीप गुरुवार को साइकिल और बाइक में टक्कर हो गई। तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से एक 75 वर्षीय अज्ञात साइकिल सवार वृद्ध की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि बाइक पर सवार नवविवाहित दंपती समेत तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। सभी जख्मियों को बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर किया गया है।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मगराव गांव निवासी 21 वर्षीय विक्की कुमार अपनी पत्नी खुशी और साले अभिषेक (निवासी नोनार, थाना रामगढ़) के साथ बाइक से पत्नी की परीक्षा दिलवाने रामगढ़ जा रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, हदहदवा पुल के पास अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया और सामने से आ रहे साइकिल सवार वृद्ध को जोरदार टक्कर मार दी।

टक्कर इतनी भीषण थी कि साइकिल सवार वृद्ध ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि बाइक सवार तीनों लोग सड़क किनारे खाई में जा गिरे और गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसे के बाद मौके पर स्थानीय ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। ग्रामीणों की मदद से घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उन्हें वाराणसी रेफर कर दिया गया।

सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। की प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस मृतक की पहचान को लेकर प्रयास कर रही हैं।

बताया जाता है कि विक्की की शादी महज दो दिन पहले ही हुई थी और उसकी पत्नी खुशी की स्नातक की परीक्षा चल रही थी। परीक्षा दिलाने जाते समय हुए इस हादसा हो गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button