शराब के नशे में ड्यूटी करने पहुंचा हाेमगार्ड के जवान गिरफ्तार

बीआर दर्शन | बक्सर
शराब के नशे में ड्यूटी करने पहुंचे हाेमगार्ड के जवान काे उत्पाद पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार जवान के खिलाफ कानूनी कार्रवाई में उत्पाद पुलिस जुट गई है। हाेमगार्ड के जवान के गिरफ्तारी के बाद चर्चाओं का बाजार गर्म हाे गया।
मिली जानकारी के अनुसार बिहार होमगार्ड का सिपाही चितरंजन उपाध्याय देवल पुल पर तैनात था। हाल के ही दिनों में उसका स्थानांतरण चौसा चेकपोस्ट पर हुआ था। 25 दिसंबर को वह योगदान करने पहुंचा था। हाेमगार्ड क जवान के करतुत काे देख मौजूद पदाधिकारी दिलीप सिंह ने शक होने पर उसका जांच ब्रेथ एनलाइजर से किया। जांच में जवान पूर्ण रूप से शराब के नशे में पाया गया। इस दौरान त्वरित कार्यवाही करते हुए मौजूद अधिकारी ने उसे जेल भेज दिया। इसकी पुष्टि करते हुए प्रभारी उत्पाद अधीक्षक ने बताया की एक होमगार्ड का जवान शराब के नशे में पाया गया है और कार्यवाहीं करते हुए उसे गिरफ्तार कर कोर्ट के समक्ष पेश किया जाएगा।