Uncategorized
चोरों ने मां दुर्गा की मूर्ति से चुराया सोने के आभूषण

बीआर दर्शन। बक्सर
धनसोई थाना क्षेत्र के सीतापुर स्थित दुर्गा मंदिर से चोरों ने हजारो रुपए के सोना के गहने चुरा लिया। चोरी की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक सीतापुर में दुर्गा मंदिर स्थापित है। दुर्गा की प्रतिमा में सोने की आंख और अन्य गहने लगाया गया था। रविवार की शाम पूजारी ने पूजा अर्चना कर मंदिर को बंद कर दिया। सोमवार की सुबह मूर्ति से सोने के गहने चोरी होने की जानकारी मिली। ग्रामीणों के मुताबिक मंदिर का चाबी स्थानीय गांव के दो ग्रामीण और दयालपुर गांव के एक ग्रामीण के पास रहता है। थानाध्यक्ष कमल नयन पांडेय ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जल्द ही चोर को पकड़ लिया जाएगा।