Uncategorized

दहेज के लिए रचाई दूसरी शादी, विवाहिता को मारपीट कर घर से निकाला

दो पीड़िताओं ने महिला थाना में दर्ज कराई एफआईआर  एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस कर रही है जांच 

प्रतिकात्मक फोटो

बीआर दर्शन। बक्सर

दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट और दुसरी शादी रचाने के मामले में दो अलग – अलग एफआईआर महिला थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है।

महिला थानाध्यक्ष कंचन कुमारी ने बताया कि राजपुर थाना क्षेत्र के गोसाईंपुर गांव के श्रीराम सिंह की पुत्री कुमारी सरिता की शादी वर्ष 2017 में यूपी के जमनियां थाना क्षेत्र के दरौली गांव के उमाशंकर सिंह यादव के पुत्र प्रफुल्ल कुमार के साथ हुई थी। शादी के वक्त लड़की पक्ष वालों ने हैसियत के मुताबिक उपहारस्वरुप दान-दहेज दिया था। दहेज में और पैसों के लिए विवाहिता के साथ मारपीट किया जाता है। मामले में कई बार समझौता का प्रयास किया गया। लेकिन प्रफुल्ल कुमार ने दहेज के लालच में दुसरी शादी रचा ली। पीड़िता ने मामले को लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं कोरान सराय थाना क्षेत्र के मुगांव गांव के निरुपमा की शादी रोहतास जिला के दिनारा थाना क्षेत्र के रमडीहा गांव के स्व. हरेश्वर सिंह के पुत्र भुपेन्द्र कुमार के साथ हुई थी। विवाहिता को ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। पिछले दिनों मारपीट कर विवाहिता को घर से निकाल दिया। विवाहिता ने मामले में महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले की जांच कर आरोपितों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button