CRIME

टाेटाे चालक काे जख्मी कर लूटपाट करने वाले नाै गिरफ्तार, भेजे गए जेल

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव के समीप टाेटाे चालक काे मारपीट कर टाेटाे और माेबाइल लूटने के मामले में पुलिस काे बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने घटना में शामिल पांच युवकाें काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार युवकाें के पास से पुलिस ने चालक से लूटी हुई टाेटाे और माेबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद पांचाें काे जेल भेज दिया।

एसपी शुभम आर्य ने बताया कि मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कम्हरिया गांव के समीप बाजरे के खेत में 6 अक्टुबर काे एक युवक जख्मी अवस्था में मिला था। पुलिस टीम ने उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया। जख्मी युवक यूपी के नरही थाना क्षेत्र के भराैली का रहने वाला संताेष उर्फ गुड्डु था। युवक शहर में टाेटाे चलाकर अपनी जीविका चलाता था। 5 अक्टुबर की रात अपराधियाें ने टाेटाे चालक काे मारपीट कर मरणासन्न अवस्था में कम्हरिया गांव के समीप बाजरे के खेत में फेंक दिया था। सुबह में जब ग्रामीणाें की नजर पड़ी ताे इसकी सूचना पुलिस काे मिली थी। मामले में पीड़ित के परिजनाें ने अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में सदर एसडीपीओ गाैरव पांडेय के नेतृत्व में टीम का गठन कर जांच की जिम्मेदारी साैंपी गई थी। मामले में पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए गाेलम्बर के नीतीश कुमार, सिविल लाईन के फरहान खान और बड़की सारीमपुर के सलमान खान काे गिरफ्तार किया गया। इनके निशानदेही पर घटना में प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से शामिल सेण्डिगेट के हिमांशु कुमार उर्फ साेनु गुप्ता, बड़की सारीमपुर के राहुल कुमार वर्मा, साेहनीपट्टी के माेहम्मद रेहान, सिमरी रामाेपट्टी के परमात्मानंद पांडेय, निरंजनपुर के प्रिंस कुमार जायसवाल, मझरिंया के चंदन कुमार यादव काे गिरफ्तार किया गया। सभी काे अलग-अलग स्थानाें से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार आराेपिताें के पास से चालक से लूटी गई टाेटाे और माेबाइल बरामद किया गया। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी काे जेल भेज दिया। गिरफ्तारी टीम में सदर एसडीपीओ के साथ मुफस्सिल थानाध्यक्ष, डीआईयु प्रभारी सुधीर कुमार, चंदन कुमार 2, मनोज कुमार थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button