CRIME

दरवाजे पर किशोरी की हत्या मामले पिता – पुत्र समेत तीन नामजद, एक गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के अरियांव में हुई श्वेता कुमारी (17 वर्ष) की हत्या मामले में तीन के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कराई गई है। मृतका की मां रीमा देवी पति राजेश उपाध्याय ने एफआईआर दर्ज कराई है।

एफआईआर में आरोप लगाया है कि मेरे की गांव के प्रवीण उर्फ धनु उपाध्याय पिता परमहंस उपाध्याय ने इस वारदात को मेरे सामने अंजाम दिया। दोपहर के वक्त हमारे दरवाजे पर किसी ने दस्तक दी। बेटी श्वेता दरवाजा खोलने पहुंची। तभी पिस्तौल लिए धनु ने उसके ऊपर गोली चला दी।

मैं अपनी दूसरी बेटी के साथ भागते मौके पर आई तो देखा धनु और परमहंस भाग रहे थे। धनु के हाथ में पिस्तौल थी। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी के पिता परमहंस उपाध्याय को गिरफ्तार कर लिया है। उनसे पूछताछ चल रही है। उनके दो पुत्र प्रवीण उर्फ धनु और प्रकाश उर्फ सोनू भी प्राथमिकी के नामजद आरोपी हैं। कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष ने बताया कि मौके से पुलिस ने एक खोखा बरामद किया था।

जब मुख्य आरोपी के घर पुलिस तलाशी लेने गई तो वहां से भी नौ जिंदा कारतूस व एक खोखा मिला। दोनों जगह से बरामद कारतूस के खोखे एक ही हथियार के प्रतीत हो रहे हैं। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। मां ने पूछताछ में बताया आपसी विवाद के कारण कुछ समय पूर्व परमहंस का दूसरा पुत्र प्रकाश घर पर धमकी देने आया था। तुम लोगों को हम बर्बाद कर देंगे। पुलिस सभी बिंदुओं पर बारिकी से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button