CRIME

जनशताब्दी ट्रेन में फैली बम की सूचना, खोजबीन के दौरान महिला के पास मिली शराब 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

गुरुवार को स्थानीय स्टेशन पर उस वक्त हड़कंप मच गया जब रेलवे सुरक्षा बल बक्सर के निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार को सुरक्षा नियंत्रण कक्ष दानापुर से जनशताब्दी एक्सप्रेस के डी 15 कोच में एक महिला के शरीर पर बम लगा होने की सूचना मिली। सूचना मिलते ही आरपीएफ में हड़कंप मच गया। आरपीएफ ने तत्काल मोर्चा संभाला। सूचना मिलने तक ट्रेन बक्सर से पटना के लिए निकल चुकी थी।

सूचना मिलते ही निरीक्षक प्रभारी कुंदन कुमार द्वारा त्वरित रूप से डुमरांव स्टेशन पर तैनात रेलवे सुरक्षा बल के आरक्षी राजमुकुल कुमार एवं प्रधान आरक्षी मुकेश रोशन को मामले की गंभीरता बताते हुए उक्त गाड़ी के पहुंचने पर विशेष रूप से गाड़ी को एवं उक्त कोच को महिला रेल कर्मचारी के साथ खोजबीन करने का आदेश दिया गया। आदेश पर डुमरांव में तैनात उक्त दोनों बल सदस्यों द्वारा जीआरपी के होमगार्ड को साथ में लेकर एवं डुमरांव स्टेशन पर ड्यूटी पर तैनात महिला रेल कर्मचारी चंद्रावती देवी के साथ डुमरांव स्टेशन पर ट्रेन में खोजबीन किया गया। इस दौरान एक महिला जिसका नाम ममता कुमारी उम्र करीब 29 पति जितेंद्र कुमार बिहिया भोजपुर निवासी को महिला के सहयोग से पकड़ा गया जिसके शरीर पर बम नहीं होकर शरीर पर छुपाया हुआ 14 अदद अंग्रेजी शराब की बोतल बरामद हुई तत्पश्चात यह साफ हुआ कि सुचक ने महिला के द्वारा अपने शरीर पर शराब को इस तरीके से छुपाया हुआ था जो की शराब बम जैसी लगी है। महिला के द्वारा अपने शरीर में शराब छुपाया हुआ था जिसे कब्जे में लेकर बक्सर लाया गया। महिला के खिलाफ कानूनी कार्रवाई को लेकर जीआरपी को सौंप दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button