CRIME

दहेज प्रताड़ना काे लेकर दाे विवाहिताओं ने दर्ज कराई एफआईआर 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

दहेज प्रताड़ना काे लेकर दाे विवाहिताओं ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात पुलिस कह रही है।

महिला थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक सिमरी थाना क्षेत्र के बलिहार गांव के जवाहिर गुप्ता की पुत्री काजल की शादी दिसम्बर 2022 में कैमूर जिला के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़उरा गांव के राजेन्द्र गुप्ता के पुत्र दीपक गुप्ता के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही दहेज में पांच लाख रुपए के लिए ससुराल वाले विवाहिता के साथ मारपीट करने लगे। 21 जुन काे प्रताड़ना से परेशान विवाहिता अपने भाई के साथ मायके लाैट आई। मामले काे लेकर आपसी समझाैता का प्रयास किया गया। समझाैता नहीं हाेने पर विवाहिता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। वहीं सिमरी थाना क्षेत्र के ही स्थानीय गांव के रहने वाले गाेपाल प्रसाद केशरी की पुत्री काजल की शादी मुफस्सिल थाना क्षेत्र के कुल्हरिया गांव के स्व. लखी नारायण केशरी के पुत्र युधिष्ठिर केशरी के साथ मई 2023 में इटाढ़ी स्थित एक लाॅज से संपन्न हुई थी। शादी के अगले दिन से ही ससुराल वाले दहेज में बाइक के लिए विवाहिता काे प्रताड़ित किया जाने लगा। 7 जुन काे ससुराल वालाें ने मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। मामले में कई बार समझाैता का प्रयास किया गया। समझाैता नहीं हाेने पर विवाहिता ने महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि घटना की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button