हैदराबाद से लौट रहे युवक का किला मैदान के समीप मिला शव, जांच में जुटी पुलिस
बीआर दर्शन। बक्सर
किला मैदान के ऊपर स्थित हनुमान मंदिर के समीप मंगलवार को युवक का शव बरामद हुआ। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
मिली जानकारी के मुताबिक किला मैदान के ऊपर स्थित हनुमान अखाड़ा के पास शव देखा गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तो शव की पहचान हुई। मृतक का पहचान चरित्रवन के स्वर्गीय ललन श्रीवास्तव के पुत्र प्रकाश श्रीवास्तव के रूप में हुई। पुलिस ने मृतक के घर वालों को इसकी सूचना दी। मृतक के चेहरे पर ज़ख्म का निशान बताया गया। सूचना मिलने है घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि तीन दिन पूर्व हैदराबाद से घर के लिए निकला था। मंगलवार को शव मिला। युवक नशे का आदी बताया जा रहा है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।
टाउन थाना अध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की जानकारी मिलेगी। पुलिस घटना की जांच कर रही है। जानकारों का कहना है कि किला मैदान के आसपास बस्ती में नशे का कारोबार धड़ल्ले से हो रहा है। आशंका जताई जा रही है कि युवक नशे का तलब लगने पर क़िला मैदान के आसपास पहुंचा होगा जहां पर उसका शव मिला।