जन्मदिन पर पौधारोपण कर बनाएं यादगार, पर्यावरण होगा संरक्षित – सिद्धार्थ पांडेय

बीआर दर्शन | बक्सर
एक पेड़ अपने जन्मदिन पर पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प हर युवा को लेना चाहिए। जन्मदिन के नाम पर केक काटने, और फिजुलखर्ची से बेहतर है पौधारोपण। उक्त बातें समाजसेवी एवं भाजपा कार्यकर्ता सिद्धार्थ पांडेय ने अपना 19वें जन्मदिवस पर पौधारोपण करते हुए कहा।


समाज के प्रति सकारात्मक सोच और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए समाजसेवी और भाजपा कार्यकर्ता सिद्धार्थ पांडेय ने अपने 19वें जन्मदिवस के अवसर पर एक अनूठी पहल की। उन्होंने अपने जन्मदिवस को यादगार बनाते हुए पौधारोपण किया और साथ ही महादलित बस्ती में बच्चों के बीच मिठाइयाँ वितरित किया।

इस अवसर पर सिद्धार्थ पांडेय ने कहा कि केक काटना सब करते हैं, मैंने आज भविष्य बोया है। यह पौधा मेरे जन्मदिन की असली पहचान बनेगा। आज के युवाओं को अपने निजी खुशी के पलों को समाज सेवा और पर्यावरण संरक्षण जैसे कार्यों से जोड़ना चाहिए। उन्होंने बताया कि पौधारोपण से न केवल पर्यावरण सुरक्षित होता है, बल्कि आने वाली पीढ़ियों को भी स्वच्छ और स्वस्थ जीवन मिलता है।




