OTHERS

अस्पताल और होटलों में अग्नि सुरक्षा की हुई जांच, दिए गए निर्देश 

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

दिल्ली और मुजफ्फरपुर में हुए अग्निकांड के बाद जिला जिला अग्निशमन विभाग अलर्ट पर है। विभाग के अधिकारी नियमित रूप से होटल, रेस्टोरेंट, अस्पताल, बड़े प्रतिष्ठानों में पहुंच अग्नि सुरक्षा के संसाधनों की जांच कर रहे हैं। अधिकारियों द्वारा आग लगने की स्थिति में करने वाले कार्यों की जानकारी भी दे रहे हैं।

मंगलवार को अनुमंडल अग्निशमालय पदाधिकारी सुनंदा कुमारी, स० अ०प० भानु प्रताप, अग्निक हरेराम सिंह, अग्निक नीतीश कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से अनुमंडल अग्निशामालय बक्सर में संचालित अस्पतालों / नर्सिंग होम्स में तत्काल अग्नि सुरक्षा अनुपालन , विद्युत भार विश्लेषण और अग्निक सुरक्षा प्रबंधन ऑडिट किए। इस दौरान अनुपालन न करने वाले परिसरों के विरूद्ध सिलिंग नोटिस दिया गया। जिले में संचालित सभी होटल, लॉज, गेस्ट हाउस तथा अन्य आवासीय / लॉजिंग प्रतिष्ठानों में तत्काल अग्नि सुरक्षा प्रबंध हेतु ऑडिट किए गए, अनुपालन अवधि तथा विधिवत अनुमतियों के प्रमाण सहित सिलिंडरों की अनिवार्य स्व-घोषणा पत्र उपलब्ध कराने हेतु निदेशित किया गया। टीम ने मंगलवार को प्रमुख रूप से मां शिवरात्रि हेल्थ हॉस्पिटल, देवराज हॉस्पिटल, महामाया क्लीनिक, रीवर फ्रंट, ट्रेन रेस्टुरेंट, द हंगर ट्रेन अग्नि सुरक्षा के दृष्टिकोण से निरीक्षण किया किया l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button