CRIME

स्प्रे छिड़ककर घरवालों को किया बेहोश, तीन घरों से 40 लाख के गहने और नकदी पार

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

कृष्णाब्रह्म थाना क्षेत्र के नुआंव गांव में बुधवार की रात चोरों ने बड़ी चोरी की वारदात को अंजाम दिया। एक ही रात में तीन घरों को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये की संपत्ति ले गए।

मिली जानकारी के अनुसार, चोरों ने लालबाबू सिंह, सतीश कुमार सिंह और संजय सिंह के घरों में धावा बोला। घरों में रखे करीब 40 लाख रुपये से अधिक मूल्य के आभूषण और दो लाख रुपये से अधिक नकदी पर हाथ साफ कर दिया। ग्रामीणों ने बताया कि बदमाशों ने वारदात के दौरान किसी नशीले स्प्रे का इस्तेमाल किया। इसके कारण घर के सदस्य गहरी नींद में सोते रह गए और किसी को चोरी की भनक तक नहीं लगी।

चोरों ने वारदात को अंजाम देने के बाद चोरों ने कमरों के दरवाजों को बाहर से बंद कर दिया। इससे परिवार के लोग रातभर कमरे में ही फंसे रहे। गुरुवार सुबह जब घरों के सदस्य जागे तो कमरों में सामान बिखरा पड़ा मिला। अलमारी और बक्सों के ताले टूटे हुए थे। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। एसडीपीओ पोलस्त कुमार के नेतृत्व में अंचल निरीक्षक ओमप्रकाश कुमार, थानाध्यक्ष रवि कुमार, डीआईयू तथा फॉरेंसिक टीम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button