हथियार के बल पर महिला से करता था दुष्कर्म, एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव में महिला के साथ पिछले कुछ दिनाें से एक युवक के द्वारा हथियार के बल पर दुष्कर्म की घटना काे अंजाम देने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
मिली जानकारी के मुताबिक ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के एक गांव के भाेला चाैधरी गांव के ही एक घर में महिला काे अकेली देख प्रवेश कर गया। उसने हथियार के बल पर महिला के साथ दुष्कर्म किया। दुष्कर्म करने के बाद आराेपित धमकी देकर चला गया। महिला के द्वारा घटना काे लेकर पहली बार पुलिस या किसी से काेई शिकायत नहीं करने पर आराेपित इसका फायदा उठाने लगा। युवक 4 जुलाई काे दुबारा महिला काे अकेली देखकर उसके घर में प्रवेश गया और महिला के साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद आराेपित ने किसी से शिकायत करने पर उसे और उसके पुरे परिवार काे गाेली मारने की धमकी देकर चुप करा दिया। आराेपित के खिलाफ शिकायत नहीं हाेने पर उसका मनाेबल बढ़ गया। इसके बाद आराेपित 29 जुलाई काे फिर घर में प्रवेश कर दुष्कर्म करने का प्रयास किया। इस बार महिला ने हल्ला करना शुरु कर दिया। महिला के द्वारा हल्ला करने पर आराेपित धमकी देते हुए भाग निकला। पीड़िता ने मामले काे लेकर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थाना पुलिस ने पीड़िता का मेडिकल जांच कराया। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद आराेपित के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।