भगवान वामन चेतना मंच द्वारा धूमधाम से मनाया गया भगवान परशुराम जन्मोत्सव

बीआर दर्शन | बक्सर
भगवान वामन चेतना मंच द्वारा नहर कालोनी स्थित शिव मंदिर में भगवान परशुराम के जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया । सबसे पहले मंच द्वारा भगवान परशुराम की पूजा अर्चना की गई। इसके बाद विधि विधान के साथ हवन पूजन किया गया। इस धार्मिक अनुष्ठान में लोगों की आस्था देखते ही बन रही थी। घंटों धार्मिक अनुष्ठान चलता रहा।



इस दौरान वक्ताओं ने भगवान परशुराम के जीवन चरित्र पर जमकर प्रकाश डाला। वक्ताओं ने कहा कि भगवान परशुराम का जीवन तप, त्याग एवं समर्पण का संदेश देती है। इस दौरान भगवान परशुराम के जीवन को आत्मसात करने की प्रेरणा दी गई। मौके पर मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष मृत्युंजय तिवारी, उपाध्यक्ष प्रकाश पांडेय, हरिद्वार तिवारी, मनमन पांडेय, पीयूष पांडेय, दयानंद उपाध्याय, आनंद कुमार पांडेय उर्फ रिंकू पांडेय, श्रवण तिवारी, अभिषेक ओझा, सरोज तिवारी, संजय ओझा, प्रमोद कुमार चौबे, अवधेश चौबे, आशुतोष चतुर्वेदी, अखिलेश पांडेय, रितेश जी समेत काफी संख्या में लोग मौजूद रहे।





