पैसा को लेकर पत्नी से हुआ विवाद तो बीरु बन बिजली टॉवर पर चढ़ा युवक

बीआर दर्शन | बक्सर
इटाढ़ी थाना क्षेत्र अंतर्गत पसाहरा गांव में रविवार को उस वक्त अफरातफरी मच गया, जब घरेलू विवाद से आक्रोशित एक युवक जान जोखिम में डालकर हाई वोल्टेज बिजली टॉवर पर चढ़ गया। युवक को टॉवर की ऊंचाई की ओर बढ़ते देख ग्रामीणों की भीड़ मौके पर जुट गई और उसे नीचे उतरने की अपील करने लगी। घटना को लेकर अफरातफरी का माहौल बन गया।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पसहारा गांव के सुरज नट करीब 200 फीट (लगभग 60 मीटर) ऊंचे टॉवर के शीर्ष तक पहुंच गया और वहां दोनों हाथ फैलाकर खड़ा हो गया। यह नजारा देख नीचे मौजूद लोगों की सांसें थम गईं और किसी अनहोनी की आशंका से पूरे गांव में अफरा-तफरी का माहौल बन गया।


घटना की सूचना मिलते ही इटाढ़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और हालात की गंभीरता को देखते हुए तत्काल बिजली विभाग से संपर्क कर टॉवर से गुजर रही करीब 200 केवी की हाई वोल्टेज लाइन की आपूर्ति बंद कराई।

बिजली सप्लाई बंद होने के बाद पुलिस ने माइकिंग के जरिए युवक को लगातार समझाया और परिवार की जिम्मेदारियों का हवाला देकर उसे शांत करने का प्रयास किया। करीब एक घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद युवक सुरक्षित नीचे उतर आया, जिसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली।




