Accident

ट्रक की टक्कर से बाइक सवार वेल्डिंग मिस्त्री की मौत,  बच गई तीन वर्षीय पुत्री

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

बक्सर – कोचस मार्ग पर राजपुर थाना क्षेत्र के गीता नगर बसही गांव निवासी दामोदर शर्मा की शनिवार को सड़क दुघर्टना में मौत हो गई। हादसे के समय उनके साथ मौजूद तीन वर्षीय पुत्री सुरक्षित बच गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।

मिली जानकारी के मुताबिक दामोदर शर्मा सुबह करीब नौ बजे अपने गांव से परसथुआ जा रहे थे। इसी दौरान कोचस थाना क्षेत्र के गंगवलिया वन के पास एक तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि दामोदर शर्मा की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, उनकी तीन वर्षीय बेटी को कोई गंभीर चोट नहीं आई और वह बाल-बाल बच गई।

हादसे के बाद ट्रक चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही परिजनों को घटना की सूचना दी गई। बताया जाता है कि दामोदर शर्मा वेल्डिंग का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। उनके निधन से वृद्ध मां, पत्नी और मासूम बेटी के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस फरार ट्रक चालक की तलाश के साथ मामले की जांच में जुटी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button