आरोग्य भारती बक्सर की बैठक में योग का महत्व और संगठन विस्तार पर चर्चा

बीआर दर्शन | बक्सर
बक्सर में योग दिवस के अवसर पर आरोग्य भारती की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक की अध्यक्षता प्रांत सदस्य डॉ. वेंकटेश ने की।

बैठक की शुरुआत से पहले सभी उपस्थित सदस्यों के लिए एक योग सत्र का आयोजन किया गया। इस सत्र में संजय ओझा ने सदस्यों को योग के विभिन्न आसनों का अभ्यास कराया और योग से शरीर एवं मन को होने वाले लाभों के बारे में विस्तृत जानकारी दी।


योग सत्र की समाप्ति के बाद मुख्य बैठक का आयोजन हुआ, जिसमें मुख्य रूप से संगठन के विस्तार और नई समिति के गठन को लेकर गंभीर चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए अध्यक्ष डॉ. वेंकटेश ने कहा कि आरोग्य भारती एक राष्ट्रव्यापी संगठन है। इसका मूल उद्देश्य ‘स्वस्थ व्यक्ति से स्वस्थ परिवार, स्वस्थ परिवार से स्वस्थ समाज और अंततः एक स्वस्थ राष्ट्र’ का निर्माण करना है।

इस बैठक में संगठन के कई प्रमुख सदस्य शामिल हुए, जिनमें रविशंकर चौबे, आशुतोष चतुर्वेदी, संजय ओझा, राकेश रंजन दूबे, रेडरी सचिव वीरेंद्र कश्यप और संजय तिवारी सहित अन्य गणमान्य सदस्य मौजूद रहे। सभी सदस्यों ने संगठन के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का संकल्प लिया।




