OTHERS

जलभरी के साथ शुरू हुआ सात दिवसीय श्रीमद भागवत कथा 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

परम पूज्य देवकी नंदन ठाकुर जी महाराज द्वारा शहर के आईटीआई मैदान में 9 से 15 अप्रैल तक आयोजित होने वाले श्रीमद भागवत कथा के प्रथम दिन कथा स्थल से भव्य कलश सह शोभा यात्रा के साथ शुरू हुआ। कलश यात्रा आईटीआई मैदान से निकलकर केंद्रीय कारा मोड़, चरित्रवन, वीर कुंवर सिंह चौक होते हुए रामरेखा घाट पहुंच गंगा पूजन के साथ जलभरी किया गया। रामरेखा घाट से जलभरी के पश्चात शोभायात्रा पीपी रोड, मुनीब चौक यमुना चौक, सत्यदेव गंज होते हुए मॉडल थाना चौक से स्टेशन रोड होते हुए ज्योतिप्रकाश चौक से डीएवी मोड़, जेल पाइन रोड होते हुए पुनः कथा स्थल पहुंचा। शोभायात्रा पर शहर के विभिन्न संगठनों व समाजसेवियों द्वारा पुष्प वर्षा किया गया। शोभायात्रा में सबसे आगे घोडा, ऊंट, जिसके बाद नगर परिषद् द्वारा सड़क को नमी करने के लिए पानी का छिड़काव भी किया जा रहा था। जिसके बाद श्रद्धालु माथे पर कलश लिए चल रहे थे।

कथावाचक संत देवकी नंदन ठाकुर जी महराज लोगों का अभिवादन कर रहे थे। जिनके पीछे हजारों श्रद्धालुओ की संख्या में भीड़ माथे गंगाजल भरा कलश लिए चल रही थी। शोभायात्रा पर जगह जगह पुष्प वर्षा और ठंडा पानी एवं शर्बत की व्यवस्था किया गया था। इस शोभायात्रा से पूरा शहर भक्तिमय हो गया था। वही शोभायात्रा रथ पर सीताराम विवाह महोत्सव आश्रम के संत राजाराम शरण दास जी महाराज, और गंगापुत्र त्रिदंडी स्वामी जी महाराज के अलावा विभिन्न रथों पर झांकियां चल रही थी। शाम को श्रीमद भागवत कथा का श्रवणपान श्रद्धालुओं ने किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button