OTHERS

नाली- गली बनाने में गड़बड़ी करने वाला गिरफ्तार, गया जेल 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

सदर प्रखंड के खुटहां पंचायत में सरकारी याेजनाओ में गबन करने के आराेपित काे औद्याैगिक थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

औद्याैगिक थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि 29 जुलाई 2019 काे तत्कालीन बीडीओ राेहित कुमार मिश्रा ने खुटहां पंचायत के वार्ड नं 4, 7 अाैर 13 में नाली-गली निर्माण में सरकारी राशि का गबन के मामले में औद्याैगिक थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। उन्हाेंने पंचायत के तत्कालीन मुखिया धर्मेन्द्र सिंह, पंचायत सचिव मीर इब्नुल हुसैन, भीम कुमार साह, मंटू कुमार यादव, रसिला देवी, राजकुमार शर्मा, जनार्दन पासवान, संताेष पासवान के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई थी। मामले में जांच के दाैरान हितनपड़री के अखिलेश गाेंड काे अप्राथमिकी अभियुक्त बनाया गया था। पुलिस ने मामले में अप्राथमिकी अभियुक्त अखिलेश गाेंड काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि मामले में जांच चल रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button