नाबालिग के साथ दुष्कर्म कर हत्या का प्रयास करने का आराेपी गिरफ्तार, एक फरार

बीआर दर्शन | बक्सर
बासुदेवा थाना क्षेत्र में नाबालिग से दुष्कर्म के बाद हत्या के प्रयास करने के आराेपी काे पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। घटना में शामिल एक अन्य आराेपी के गिरफ्तारी काे लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।
एसपी शुभम आर्य ने बताया कि बासुदेवा थाना क्षेत्र के एक गांव में हाेली की रात गांव के एक युवक गाेलु कुमार यादव ने एक नाबालिग काे उसके घर से बुलाया। युवक अपने दाेस्त मुन्ना के साथ मिलकर नाबालिग के साथ दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया। काफी देर तक नाबालिग के नहीं मिलने पर परिजनाें ने घटना की सूचना बासुदेवा थाना पुलिस काे दी थी। सूचना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई में जुट गई। पुलिस ने गांव के बाहर बागीचे में नाबालिग काे जख्मी अवस्था में पाया। नाबालिग के साथ आराेपिताें ने दुष्कर्म की वारदात काे अंजाम देने के बाद हत्या की काेशिश भी किया। आराेपिताें ने नाबालिग काे ब्लेड और धारदार चाकू जैसे हथियार से काट कर हत्या का प्रयास किया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आराेपी गाेलु कुमार काे गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आराेपित फरार चल रहा है। एसपी ने बताया कि फरार आराेपी काे गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी कर रही है। गिरफ्तारी टीम में डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी, अंचल निरीक्षक प्रभारी श्री नाथ, बासुदेवा थानाध्यक्ष मधुबाला भारती और पुलिस बल के जवान थे।