संदिग्ध परिस्थिति में मां-बेटी की जलकर मौत, हत्या का आराेप

बीआर दर्शन | बक्सर
कोरानसराय थाना क्षेत्र के नावाडीह गांव में मां – बेटी की संदेहास्पद स्थिति में मौत हो गई। माना जा रहा है कि पारिवारिक कलह से परेशान महिला ने खुद को आग लगा ली, जिसमें उसकी चार वर्षीय बेटी भी झुलसकर दम तोड़ गई। पुलिस को इस घटना की सूचना मंगलवार रात मिली, जिसके बाद पुलिस ने मृतका उषा देवी के पति धनु सिंह को संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया है।
थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि उषा देवी अपनी बेटी नंदनी कुमारी के साथ एक कमरे में थीं, जो अंदर से बंद पाया गया। पति का कहना है कि रात में सोने से पहले दोनों के बीच विवाद हुआ था, जिसके बाद वह मझली बेटी के साथ दूसरे कमरे में सोने चले गए। वह बाहर अपने बड़े बेटे और छोटी बेटी के साथ सो रहे थे। रात करीब 12 बजे छोटी बेटी के रोने पर जब वह उषा को आवाज देने पहुंचे, तो कमरे से धुआं निकलता देखा। दरवाजा बंद होने के कारण वह दरवाजा नहीं खोल सके।
घटना की सूचना उषा देवी के मायके वालों को दी गई है, जो नवानगर प्रखंड के वासुदेवा गांव के निवासी हैं। मायके वालों ने आरोप लगाया है कि उषा की हत्या उसके पति ने की है।पुलिस मामले की संदेहास्पद स्थिति को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी है और फिलहाल पति धनु सिंह हिरासत में हैं। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है।