OTHERS

सदर अस्पताल में मनाया गया बुजुर्ग दिवस, बांटे गए उपकरण

 

बीआर दर्शन | बक्सर

सदर अस्पताल परिसर में मंगलवार काे ह्दय दिवस और वृद्ध दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का उदघाटन सिविल सर्जन डॉक्टर अरुण कुमार श्रीवास्तव, उपाधीक्षक डॉक्टर संजय सिंह एनसीडीओ डॉक्टर संजय कुमार ने संयुक्त रुप से किया। इस दाैरान एक कार्यक्रम का आयाेजन किया गया।

कार्यक्रम काे संबाेधित करते हुए सिविल सर्जन ने कहा कि वैसे काे वरिष्ठजनाें का सम्मान हर दिन हर पल हमारे मन में हाेना चाहिए। उनके प्रति मन में छिपे इस सम्मान काे व्यक्त करने के लिए और बुजुर्गाें के प्रति चिंतन की आवश्यक्ता के लिए औपचारिक ताैर पर भी एक दिन निश्चित किया गया। इस लिए प्रतिवर्ष एक अक्टुबर काे वृद्ध दिवस मनाया गया है। वहीं उपाधीक्षक ने कहा कि बचपन से ही हमें घर में शिक्षा दी जाती है कि हमें अपने बड़ाें का सम्मान करना चाहिए। वरिष्ठजन हमारे घर के नींव हाेते है। बुजुर्गाें का आशीर्वाद बहुत भाग्य वालाें काे मिलता है, इसलिए सभी काे अपने से बड़ाे और वरिष्ठजनाें का सम्मान करना चाहिए। इस दाैरान सदर अस्पताल में आए उन सभी बुजुर्ग व्यक्तियों को आवश्यकता अनुसार छड़ी एवं नि कैप वितरण किया गया। इस दाैरान ब्लड प्रेशर और शुगर की जांच की गई। माैके पर डाॅ अरुण कुमार, फिजियोथैरेपिस्ट डॉ राजेश कुमार सिंह, डॉ वरूण सांकृत, डॉ शाज़िया शमीम, शुभम मानसिंहका, सोनम वर्मा, अनूप तिवारी, प्रिंस कुमार मौजूद थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button