CRIME

दृष्टिबाधित महिला के साथ दुष्कर्म, पुलिस ने कहा संदेहास्पद

 

बीआर दर्शन | बक्सर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र में दृष्टिबाधित महिला के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता के बयान पर मुफस्सिल थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। मुफस्सिल थाना पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। हालांकि पुलिस मामले काे संदिग्ध मान रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक मुरार थाना क्षेत्र के दिव्यांग युवक मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दाेनाें आंखाें से दृष्टिबाधित युवती के साथ विवाह किया था। दाेनाें मुफस्सिल थाना क्षेत्र में ही रहकर अपना जीवनयापन करते है। महिला 2 सितम्बर काे अपने पति के साथ छत पर साे रही थी। उसी दाैरान उसका पति रात में बच्चे के लिए दुध गर्म करने के लिए छत के नीचे रसाेई में चला गया। उसी दाैरान आरोपी छत पर पहुंच दिव्यांग महिला काे अपने कब्जे में लेकर दुष्कर्म की घटना काे अंजाम दिया। घटना की जानकारी हाेने पर पीड़िता के पति ने हल्ला करते हुए ग्रामीणाें काे सूचित किया। हल्ला सुन आसपास के लाेग माैके पर पहुंच गए। हल्ला के बाद आराेपित माैके से फरार हाे गया। बताया जा रहा है कि आराेपित ने पैसा देकर मामले काे शांत कराने का प्रयास भी किया। पीड़िता के पति ने मामले काे लेकर मुफस्सिल थाना में अगले दिन एफआईआर दर्ज कराई है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने पीड़िता का सदर अस्पताल में मेडिकल जांच कराया। पुलिस ने पीड़िता काे काेर्ट में बयान भी दर्ज कराई। पुलिस घटना की जांच में जुट गई है। घटना के बाद आराेपित फरार चल रहा है। सदर एसडीपीओ धीरज कुमार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। घटना संदेहास्पद लग रहा है। जांच के बाद सारी सच्चाई सामने आ जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button