CRIME

खाना बनाने के दाैरान फंदे से लटकी विवाहिता, पिता ने दर्ज कराई हत्या की एफआईआर 

 

 

 

बीआर दर्शन | बक्सर

शहर के जेल राेड मार्ग पर रविवार की देर शाम घर में फंदे से लटक एक महिला ने आत्महत्या कर ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस माैके पर पहुंची। पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम कराया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। मामले में मृतका के पिता ने मृतका के पति समेत अन्य पर दहेज के लिए हत्या करने का आराेप लगाते हुए टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के मुताबिक इटाढ़ी थाना उनवांस गांव के अखिलेश्वर पांडेय के पुत्र अर्जुन पांडेय उर्फ चंदन पांडेय की शादी कैमूर जिला के माेहनियां थाना क्षेत्र के सुखपुरवा गांव के अंजनी कुमार तिवारी के पुत्री प्रीति कुमारी के साथ 30 नवंबर 2019 काे हुई थी। मृतका के पिता ने पुलिस काे बताया कि शादी के वक्त दान स्वरुप पांच लाख नगदी और करीब दस लाख के अन्य समान दिया था। शादी के बाद से ही उसके ससुराल वाले दहेज में स्वीफ्ट कार की मांग कर रहे थे। कार नहीं मिलने पर महिला काे प्रताड़ित किया जाता था। रविवार की देर शाम अचानक उन्हें सूचना मिली कि उनकी पुत्री की माैत हाे गई है। जब वे लाेग जेल राेड स्थित उनके आवास पर पहुंचे ताे उनकी पुत्री बेड पर मृत अवस्था में पड़ी थी। मृतका के पिता ने दमाद समेत ससुर अखिलेश्वर पांडेय, प्रवीण पांडेय, सुधीर पांडेय, इंदू देवी, संध्या देवी पर दहेज के लिए हत्या करने का आराेप लगाते हुए एफआईआर दर्ज कराई है। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि घटना की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button