करंट के चपेट में आने से युवक की मौत, मचा कोहराम

बीआर दर्शन | बक्सर
सिकरौल थाना क्षेत्र स्थित दिवान के बड़का गांव में करंट लगने से गुरुवार को एक युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस मौके पर पहुंच शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक गांव के हरेराम सिंह के पुत्र राज कुमार उर्फ गुड्डू सिंह घर में खराब हुए बिजली उपकरण को बना रहा था। उसी दौरान युवक करंट के चपेट में आ गया। परिजनों ने जब देखा तो उसे इलाज के लिए निजी क्लीनिक में ले गए जहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल हो गया। घटना की सूचना स्थानीय पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सिकरौल थानाध्यक्ष बिरेंद्र सिंह ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। मामले में परिजनों के द्वारा आवेदन मिलने पर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बताया जा रहा है कि मृतक के छोटे-छोटे बच्चे हैं। घटना के बाद गांव में मातम पसर गया।