CRIME

शादी का झांसा देकर जीजा के भाई ने साली का किया यौनशोषण, गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर

शादी का झांसा देकर साली के साथ दाे वर्षाें तक याैन शाेषण करने और युवती के साथ मारपीट करने के आराेपित काे महिला थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपित से पूछताछ के बाद महिला थाना पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक टाउन थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली युवती का प्रेम प्रसंग शहर के ही दूसरे माेहल्ले के अपने ही जीजा के भाई दिलिप कुमार के साथ था। दाेनाें के बीच पिछले दाे वर्षाें से शारीरिक संबंध भी थी। युवती जब भी शादी करने की बात कहती ताे आराेपित बहना बनाकर टाल देता था। इसी दाैरान युवती गर्भवती हाे गई। गर्भवती की जानकारी उसने अपने प्रेमी काे दी। गर्भवती हाेने की जानकारी हाेने पर आराेपित ने दवा खिलाकर जबरन गर्भपात करा दिया। युवती लगातार शादी काे लेकर आराेपित पर दबाव बना रही थी। इसी बीच आराेपित ने शादी करने की बात कह युवती काे 7 अगस्त काे शहर के स्टेशन राेड स्थित एक लाॅज में ले गया। जहां पर उसके साथ शारीरिक संबंध भी बनाया। युवती ने 8 अगस्त की सुबह दुबारा शादी की बात छेड़ी ताे युवक शादी से इंकार करते हुए मारपीट करने लगा। घटना काे लेकर युवती ने डायल 112 पर काॅल कर पुलिस से मदद की गुहार लगाई। सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम लाॅज में पहुंच गई। डायल 112 की टीम ने युवती काे महिला थाना पहुंचाया। हालांकि डायल 112 के पहुंचने के पूर्व आराेपित लाॅज से फरार हाे गया था। मामले काे लेकर पीड़िता के बयान पर महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया गया है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button