दहेज में दस लाख रुपए के लिए विवाहिता का जबरन कराया गर्भपात, घर से निकाला

बीआर दर्शन | बक्सर
दहेज के लिए विवाहिता के साथ मारपीट कर घर से निकाल देने के मामले में महिला थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। एफआईआर दर्ज हाेने के बाद महिला थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। जांच के बाद आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की बात महिला थाना पुलिस कह रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक मुरार थाना क्षेत्र के एक गांव के हरेराम की पुत्री रुबी कुमारी उर्फ पूजा कुमारी की शादी चक्की ओपी क्षेत्र के गांव के हरिनारायण यादव के पुत्र गुड्डु कुमार यादव उर्फ हरेन्द्र यादव के 27 फरवरी 2023 काे हुई थी। शादी के बाद एक मार्च 2023 काे गवना हुआ। गवना के बाद रुबी अपने ससुराल चली गई। शादी के समय दान स्वरुप करीब साढ़े चार लाख नगदी और चार से अधिक के समान दिया गया था। शादी के एक माह के बाद से ही विवाहिता काे उसके ससुराल वाले दहेज में दस लाख नगदी काे लेकर प्रताड़ित करने लगे। विवाहिता ने कहा कि जब वह गर्भवती हुई ताे उसके ससुराल वालाें ने जबरन गर्भपात की दवा खिला दिया। वहीं भाेजपुर जिला के शाहपुर में गर्भपात कराया। दहेज की मांग काे लेकर ससुराल वाले लगातार प्रताड़ित कर रहे थे। 10 जुलाई 2023 काे ससुराल वालों ने विवाहिता काे मारपीट कर घर से निकाल दिया। विवाहिता अपने पिता और भाई के साथ मायके लाैट आई। मामले में समझाैता काे लेकर काफी प्रयास किया गया। समझाैता नहीं हाेनें पर मामले काे लेकर विवाहिता ने महिला थाना में पति, सास, ससुर, भसुर, समेत अन्य के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। महिला थानाध्यक्ष सुजाता कुमारी ने बताया कि मामले की जांच कर आराेपिताें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।