CRIME
अवैध राइफल के साथ पिता पुत्र गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बीआर दर्शन। बक्सर
बगेन गोला पुलिस ने धरौली गांव से अवैध राइफल के साथ पिता और पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार पिता और पुत्र से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। पुलिस गिरफ्तार आरोपितों के अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।
बगेन गोला थानाध्यक्ष अख्तर रब्बानी ने बताया कि शुक्रवार को गुप्त सूचना मिली की एक घर में अवैध हथियार रखा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए धरौली गांव में छापेमारी की गई। छापेमारी के दौरान घर से अवैध हथियार बरामद किया गया। पुलिस ने धरौली गांव के विकाश यादव और उसके पिता मोहन यादव को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद दोनों को जेल भेज दिया गया। पुलिस इनके अपराधिक इतिहास को खंगाल रही है।