OTHERS

व्रतियों ने गंगा घाटों पर किया छठ महापर्व पर्व, प्रशासन अलर्ट 

 

बीआर दर्शन। बक्सर

लोक आस्था और सूर्योपासना का महापर्व छठ पर्व पर व्रतियों ने गंगा स्नान कर नदी में खड़ा होकर अस्ताचलगामी भगवान भास्कर को अर्घ्य अर्पित किया। रविवार को दोपहर होते-होते घरों से गंगा घाट जाने के लिए दऊरा निकलने लगा। शाम चार बजे तक गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

शहर के सभी प्रमुख गंगा घाटों पर श्रद्धालुओं ने भगवान भास्कर की अराधना की और अर्घ्य अर्पित किया। सबसे अधिक भीड़ शहर के रामरेखा घाट, सती घाट और नाथ बाबा घाट पर दिखी। इन गंगा घाटों पर पैर रखने तक की जगह नहीं बची थी। मन्नत के अनुसार व्रती व उनके परिजन गाजे-बाजे के साथ भी गंगा घाट पहुंचे। सुबह उगते सूर्य को अर्घ्य देकर व्रत का समापन किया जाएगा।

रामरेखा घाट, नाथ बाबा घाट और सती घाट पर सुरक्षा का प्रबंध प्रशासन की ओर से किया गया था। व्रती या उनके परिजन गहरे पानी में नहीं जाएं इसके लिए नगर परिषद की ओर से बैरिकेडिंग कराई गई थी। वहीं एसडीआरएफ की टीम के सदस्य भी वाटर वोट से गश्त कर रहे थे। डीएम अंशुल अग्रवाल व एसपी मनीष कुमार ने वाटर बोट से गंगा घाटों का जायजा लिया। साथ ही उन्होंने व्रतियों व उनके परिजनों को वोट देने के प्रति भी जागरूक किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button