CRIME

अस्पताल में प्रवेश कर मारपीट करने का आराेपित गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर

शहर के गाेलम्बर पर स्थित विश्वमित्र हाॅस्पीटल में कर्मियाें से मारपीट करने के आराेपित काे टाउन थाना पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपित से पूछताछ के बाद पुलिस ने जेल भेज दिया। मारपीट के अन्य आराेपिताें के गिरफ्तारी काे लेकर पुलिस छापेमारी कर रही है।

टाउन थाना पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक 12 फरवरी की शाम दस-बारह की संख्या में असामजिक तत्वाें ने विश्वमित्र हाॅस्पीटल में प्रवेश कर जमकर तांडव मचाया था। आराेपिताें ने पुरुष और महिला कर्मियाें के साथ मारपीट किया था। मामले काे लेकर अस्पताल संचालक डाॅ. राजीव झा ने टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई थी। पुलिस ने मामले की जांच कर एक आराेपित काे गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आराेपित सिमरी थाना क्षेत्र के दुल्लहपुर गांव के दीपक सिंह है। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मारपीट के एक आराेपित काे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। वहीं अन्य आराेपिताें के गिरफ्तारी काे लेकर छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button