निजी अस्पताल में असमाजिक तत्वाें ने मचाया तांडव, एफआईआर दर्ज

बीआर दर्शन | बक्सर
शहर के गाेलम्बर पर स्थित निजी अस्पताल में साेमवार की देर शाम असामाजिक तत्वाें ने जमकर हंगामा किया। तत्वाें ने अस्पताल कर्मियाें के साथ मारपीट और गाली-गलाैज किया। असमाजिक तत्वाें ने मारपीट करते हुए गाेली मारने की धमकी भी दे दी। अस्पताल संचालक ने मामले काे लेकर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक गाेलम्बर के समीप डाॅ. राजीव झा विश्वमित्र हाॅस्पीटल का संचालन करते है। साेमवार की देर शाम करीब दस- बारह की संख्या में असामाजिक तत्व पहुंच गए। असमाजिक तत्वाें ने अस्पताल में कार्यरत पुरुष और महिला कर्मचारियाें के साथ अभद्रता करते हुए मारपीट किया। इस दाैरान महिला कर्मियाें के साथ अभद्र व्यवहार भी किया। अस्पताल सूत्राें की मानें ताे असमाजिक तत्व हथियार के साथ पहुंचे थे और हथियार का भय दिखाकर मारपीट करने लगे। घटना काे अंजाम देकर सभी भाग निकले। बताया जाता है कि सभी तीन वाहनाें पर सवार हाेकर पहुंचे थे। अस्पताल संचालक डाॅ राजीव झा ने बताया कि घटना काे लेकर टाउन थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। टाउन थानाध्यक्ष संजय कुमार सिन्हा ने बताया कि मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई गई है। मामले की जांच कर असामाजिक तत्वाें के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।