CRIME

डुमरांव बड़ी काली मंदिर में चोरी, 105 और 51 किलो के दो घंटे व अन्य सामान ले गए चोर

 

बीआर दर्शन। बक्सर

डुमरांव नगर स्थित बड़ी काली मां मंदिर में गुरुवार की चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। चोरों ने मंदिर में लगे 105 और 51 किलो के पीतल का दो घंटा चुरा लिया। इसके साथ ही अन्य सामानों की भी चोरी हुई है।

मिली जानकारी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह जब मंदिर में पुजारी पूजा करने पहुंचे तो चोरी की जानकारी हुई। पुजारी ने घटना की सूचना लोगों को दी। सूचना मिलते ही मौके पर भीड़ जुट गई। मंदिर प्रशासन ने इसकी सूचना डुमरांव पुलिस को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। बताया जा रहा है कि दान पेटी की चौकी को खिसकाकर उसी के सहारे चढ़कर पीतल के टंगे घंटो को खोल लिया गया है। चोर इतने शातिर थे कि उन्होंने मंदिर परिसर के चारों ओर की सीसीटीवी वायरिंग काट दी हैं। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैं। बता दें कि बक्सर पुलिस लगातार गश्ती का दावा सोशल मीडिया पर कर रही है। बावजूद बड़ी – बड़ी चोरी की घटनाएं आसानी से चोर अंजाम दे रहे हैं। तीन दिन पूर्व चोरों ने धनसोई थाना क्षेत्र में चोरी की वारदात को अंजाम दिया था।थानाध्यक्ष दिनेश कुमार मालाकार ने बताया कि घटना की जांच की जा रही है। चोरों के गिरफ्तारी को लेकर प्रयास किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button