निरीक्षण के क्रम में बक्सर पहुंचे डीआईजी, पुलिसकर्मियों काे पढ़ाया पाठ

बीआर दर्शन | बक्सर
शाहाबाद रेंज के डीआईजी नवीन चंद्र झा शुक्रवार काे बक्सर जिला मुख्यालय पहुंचे। डीआईजी ने पुलिस लाइन में परेड की सलामी लिया और निरीक्षण किया। डीआईजी ने परेड का निरीक्षण के बाद पुलिसकर्मियाें काे संबाेधित भी किया। पुलिस लाईन से डीआईजी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंच पुलिस अधीक्षक कार्यालय का निरीक्षण किया। डीआईजी के निरीक्षण काे लेकर जिला पुलिस पूर्व से अलर्ट थी।
शुक्रवार काे वार्षिक निरीक्षण के क्रम में डीआईजी एनसी झा जिला मुख्यालय पहुंचे। डीआईजी काे पुलिस लाईन में सलामी दी गई। सलामी के बाद परेड का निरीक्षण किया। निरीक्षण के बाद पुलिसकर्मियाें काे संबाेधित करते हुए उन्हें उनके कर्तव्याें की जानकारी दी। संबाेधित करते हुए उन्हाेंने कहा कि पुलिसकर्मियाें काे हरवक्त अलर्ट रहना चाहिए। किसी भी परिस्थिति से तत्काल निपटने का उत्साह हाेना चाहिए। उन्हाेंने कहा कि इसके लिए समय-समय पर माॅक-ड्रिल हाेना चाहिए। माॅक-ड्रिल के माध्यम से आने वाली चुनाैतियाें से निपटने में काफी सहुलियत मिलती है।
पुलिस कर्मियाें काे संबाेधित करते हुए उन्हाेंने कहा कि अक्सर ड्यूटी के दाैरान ड्रेस काेड का अनुपालन नहीं किया जाता है। वहीं कई बार पुलिस पदाधिकारी या जवान ड्यूटी के दाैरान माेबाइल में व्यस्त रहतें है। यह उनके कार्य के खिलाफ है। बहुत जरुरी हाेने पर ही ड्यूटी के दाैरान माेबाइल का उपयाेग किया जाना चाहिए। वहीं उन्हाेंने पुलिस कर्मियाें काे उनके अन्य पाठाें काे पढ़ाया गया।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में डीआईजी ने एसपी मनीष कुमार के साथ सदर एसडीपीओ धीरज कुमार, डुमरांव एसडीपीओ आफाक अख्तर अंसारी, मुख्यालय डीएसपी अशफाक अंसारी के साथ सभी इंस्पेक्टर स्तर के पुलिस अधिकारियाें के साथ बैठक किये। इस दाैरान उन्हाेंने केसाें के निष्पादन, सुपरविजन, टाॅप टेन अपराधियाें की गिरफ्तारी समेत अन्य विंदुओं पर निदेशित किया।