CRIME

फर्जी सीआईडी का लोगो लगा स्कार्पियो से जा रहे चार गिरफ्तार, हथियार बरामद

 

बीआर दर्शन। बक्सर

फर्जी सीआईडी का लोगो लगा स्कार्पियो से जा रहे चार युवक डुमरांव पुलिस के हत्थे चढ़ गए। स्कार्पियो से पुलिस ने हथियार भी बरामद किया। पुलिस ने पूछताछ के बाद सभी को जेल भेज दिया।

डुमरांव एसडीपीओ अफाक अख्तर अंसारी ने बताया कि गुरुवार को किसी कार्य से जा रहे थे। तभी हमारी नजर सीआइडी का बोर्ड लगा कर आती एक चार पहिया वाहन पर पड़ी। उसे रोकने के लिए हमारे द्वारा प्रयास किया गया। लेकिन स्कार्पियो चालक तेजी से बजार की तरफ भागने लगा। राज हाई स्कूल के समीप इन लोगो का पीछा कर रोका गया। वाहन में चार लोग मौजूद थे। पूछने पर अपने आप को सीआईडी अधिकारी बता रहे थे। पकड़े गए संजय सिंह, रंजन कुमार, सुरेन्द्र कुमार व वृंद कुमार रोहतास जिले के दावथ गांव के रहने वाले हैं। इनलोगो ने फर्जी आईडीकार्ड दिखाया। उनके बाद इनलोगो के वाहन का जांच किया गया। जिसमें एक रायफल एवं सात गोलियां बरामद हुई। हथियार एक युवक के चाचा के नाम से था। लेकिन हथियार लेकर क्यों घूम रहे थे। पूछे जाने पर इनलोगो के द्वारा स्पष्ट रूप से नहीं बताया गया। पुलिस का कहना है कि वाहन को देखकर कुछ देर के लिए पुलिस कर्मी भी हड़बड़ा गए। नेम प्लेट और गाड़ी पर स्टीकर ऐसे कि बड़े-बड़े अफसर भी इस रौबदार तरीके से नहीं घूमते। वाहन में हूटर के साथ अन्य पुलिस के वाहन में जो समान होता था। सभी इंस्टाल थे। पुलिस का मानना है कि युवक ठगी करने के फिराक में हो सकते हैं। पुलिस सभी विंदुओं पर जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button