अमसारी गांव में फंदे से लटक महिला ने की आत्महत्या, पुलिस कर रही है जांच

बीआर दर्शन | बक्सर
मुरार थाना क्षेत्र के अमसारी नोखपुर गांव में सोमवार को विवाहिता ने फंदे से लटक आत्महत्या कर लिया। परिजनाें ने जब देखा तो फंदे को काट महिला को अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों द्वारा मृत घोषित कर दिया गया। घटना की सूचना पर पहुंची मुरार थाना पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
मिली जानकारी के मुताबिक सत्येंद्र पासवान की शादी करीब 12 वर्ष पूर्व दुर्गा के साथ हुई थी। सत्येन्द्र दूसरे प्रदेश में रहकर काम करता था। बताया जाता है कि साेमवार काे दुर्गा देवी के बच्चे और उनकी सास खेताें के तरफ गए हुए थे। लाैट कर आए ताे दुर्गा अपने कमरे में बंद थी। बच्चाें ने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया। दरवाजा नहीं खुलने पर ग्रामीणाें के सहयाेग से दरवाजे काे ताेड़ा गया। दरवाजा टुटने पर देखा गया कि दुर्गा फंदे से लटकी हुई है। ग्रामीणाें ने तत्काल उसके फंदे से उतार इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। जहां पर चिकित्सकाें ने उसे मृत घाेषित कर दिया। मृतक महिला की एक पुत्री एवं दो पुत्र है। परिजनाें के मुताबिक महिला के पति के साथ किसी बात काे लेकर विवाद चल रहा था। घटना की सूचना पर माैके पर पहुंची मुरार थाना पुलिस ने शव काे कब्जे में लेकर पाेस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पाेस्टमार्टम के बाद शव परिजनाें काे साैंप दिया गया। मुरार थानाध्यक्ष रविकांत प्रसाद ने बताया कि प्रथमदृष्टया मामला आत्महत्या का दिख रहा है। पाेस्टमार्टम रिपाेर्ट मिलने के बाद माैत की सच्चाई सामने आएगी। मामले में परिजनाें के द्वारा एफआईआर दर्ज कराने के बाद मामले की जांच की जाएगी।