कंजिया गांव में घरेलू विवाद में महिला ने लगाई फांसी, पति गिरफ्तार

बीआर दर्शन। बक्सर
सिकरौल थाना क्षेत्र के कंजिया गांव में घरेलू विवाद में नवविवाहिता ने फांसी लगा ली। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर लिया।
मिली जानकारी के मुताबिक कंजिया गांव के राम किशन बिंद के पुत्र मनु विंद की शादी कंचन के साथ एक वर्ष पूर्व ही हुईं थी। शादी के बाद से ही घर में विवाद चल रहा था। शनिवार की शाम पति-पत्नी के बीच विवाद हुआ। इसके बाद नवविवाहिता ने अपने कमरे में फांसी लगा ली। परिजनों के सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। मृतका की मां रजिया देवी ने दामाद के खिलाफ प्रताड़ित करने का एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपित पति को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। सिकरौल थानाध्यक्ष संजीव कुमार ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। जांच के बाद कानूनी कार्रवाई की जाएगी।