CRIME

मुफस्सिल थाना के इजरी गांव में गोलियों की तड़तड़ाहट, एक की मौत दुसरा जख्मी

पूर्व के विवाद में दो पक्ष हुए थे आमने - सामने, हुई गोलीबारी  पुलिस ने दो को हिरासत में लेकर कर रही है पूछताछ, हथियार बरामद 

 

घटना के बाद सदर अस्पताल में कार्रवाई करती पुलिस

बीआर दर्शन | बक्सर

मुफस्सिल थाना क्षेत्र के इजरी बुधन गांव में पूर्व के विवाद को लेकर सोमवार की देर शाम गोलीबारी की घटना हुई। गोलीबारी में दो युवकों को गोली लगी। युवकों को इलाज के लिए सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों एक युवक को मृत घोषित कर दिया। दुसरे युवक के बांह में गोली लगी है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस परिजनों से पूछताछ के आधार पर कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के मुताबिक गांव में परशुराम पाठक और लाल बहादुर सिंह के परिवार के बीच किसी भूमि को लेकर विवाद चल रहा था। सोमवार की शाम दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। इसी दौरान एक पक्ष के द्वारा फायरिंग किया गया। फायरिंग में लालबहादुर सिंह के पुत्र सत्येन्द्र सिंह और श्री भगवान सिंह के पुत्र प्रदीप सिंह को गोली लग गई। दोनों को तत्काल सदर अस्पताल पहुंचाया गया। चिकित्सकों ने सत्येन्द्र सिंह को मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया है। जानकारी के मुताबिक पुलिस ने हथियार भी अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस गांव में कैम्प कर रही है। घटना के बाद गांव में तनाव व्याप्त है। एसपी मनीष कुमार ने बताया कि दो को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। घटना की जांच कर दोषियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button