OTHERS

छठ व्रती महिलाओं के बीच बांटी साड़ी, सुपला और नारियल, व्रती माताओं ने दिया आशीर्वाद

 

बीआर दर्शन। बक्सर

लोक आस्था के महापर्व छठ के अवसर पर शुक्रवार को युवा पत्रकार पंकज पांडेय ने सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश करते हुए छठ व्रती महिलाओं के बीच साड़ी, सुपला और नारियल का वितरण किया। शहर के नया चौक स्थित श्री चंद्र मंदिर परिसर में दोपहर 12 बजे आयोजित इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में पहुंचीं व्रती महिलाओं को छठ पूजा की सामग्री भेंट की गई।

इस दौरान महिलाओं के चेहरे पर खुशी और उत्साह देखने को मिला। व्रती माताओं और बहनों ने इस पहल की सराहना करते हुए पंकज पांडेय और उनके सहयोगियों को सुख-समृद्धि एवं उज्ज्वल भविष्य का आशीर्वाद दिया।

कार्यक्रम में सहयोगी अजय मानसिंहका, रितेश वर्मा, सुजीत सिंह, प्रिंस कुमार और रेहान ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। सभी ने मिलकर श्रद्धा और सम्मान के साथ माताओं एवं बहनों के बीच पूजन सामग्री और साड़ी का वितरण किया।

युवा पत्रकार पंकज पांडेय ने कहा कि छठ महापर्व आस्था, पवित्रता और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। व्रती माताओं और बहनों की सेवा करना उनके लिए सौभाग्य की बात है। ऐसे आयोजन समाज में सहयोग, सेवा और आपसी सद्भाव की भावना को मजबूत करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button