CRIME

वीर कुंवर सिंह पुल पर 16 लाख की विदेशी शराब जब्त, ट्रक चालक गिरफ्तार

 

बीआर दर्शन | बक्सर 

वीर कुंवर सिंह ऊपरी पुल पर शुक्रवार को वाहन जांच के दौरान उत्पाद विभाग की टीम ने शराब तस्करी की बड़ी खेप पकड़ी। उत्तर प्रदेश के नंबर वाले ट्रक से हरियाणा निर्मित 1332 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। जब्त शराब की अनुमानित बाजार कीमत करीब 16 लाख रुपये बताई गई है। शराब की पेटियों को चप्पल के कार्टून से ढककर रखा गया था।

उत्पाद विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक, शुक्रवार को सुबह करीब 11:30 बजे उत्पाद विभाग की टीम पुल पर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मिनी आयशर ट्रक को रोककर तलाशी ली गई। गहन जांच में चप्पल के कार्टन की आड़ में छिपाकर रखी गई विदेशी शराब की 148 पेटियां मिलीं।

जब्त शराब में ब्लेंडर्स प्राइड की 9 पेटियां, रॉयल स्टैग की 60 पेटियां और रॉयल ग्रीन व्हिस्की की 79 पेटियां शामिल हैं। इनकी कुल मात्रा 1332 लीटर बताई गई है। मौके से ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया गया। उसकी पहचान हरियाणा के सोनीपत जिले के चौरन्न खेड़ा निवासी रतना सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह राणा के रूप में हुई है।

उत्पाद अधीक्षक अशरफ जमाल ने बताया कि यह कार्रवाई चेकपोस्ट प्रभारी कुंदन कुमार और सहायक अवर निरीक्षक शंकर कुमार मंडल के नेतृत्व में की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button